फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दिए निर्देश

Sun, 26 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में नवजात बालिका शिशुओं को उपहार देती महिला आयोग की सदस्य। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने शनिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र सौरमऊ देहात का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में 29 बच्चों में से 19 उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

नीलम प्रभात ने कार्यकर्ता और सहायिका से केंद्र के बारे में जानकारी ली। बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर मौजूद थे। प्रेरणा सभागार में हुई जन सुनवाई में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पूर्व में हुई जन सुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। नीलम प्रभात ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

नवजात बालिकाओं का मना जन्मोत्सव
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महिला चिकित्सालय में नवजात बालिका शिशुओं का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और बेबी किट, कपड़े तथा तौलिया उपहार में दिए गए। नीलम प्रभात ने बेटियों को उच्च शिक्षा देने की अपील की। उन्होंने बालिकाओं के जन्म पर मानसिकता में बदलाव लाने की पहल की सराहना की। जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके यादव ने कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी और शिशुओं के समय पर टीकाकरण की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें