फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ काटने के विवाद में कॉलेज प्रबंधक व प्रधान में मारपीट

Sat, 22 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामनगर बनकठ गांव में शनिवार दोपहर पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक कॉलेज के प्रबंधक व ग्राम प्रधान के बीच मारपीट हो गई। ग्राम प्रधान ने पंंचायत की भूमि पर स्थित यूकेलिप्टस का पेड़ काटने का आरोप लगाया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामनगर बनकठ गांव में हाइवे किनारे राम प्रताप इंटर काॅलेज स्थित है। कॉलेज के बगल में ग्राम पंचायत की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। ग्राम प्रधान संजीत शर्मा का आरोप है कि काॅलेज के प्रबंधक शिव प्रकाश उपाध्याय शनिवार को ग्राम पंचायत की भूमि पर लगे पेड़ों कटवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर जब प्रधान संजीत शर्मा मौके पर स्थानीय लेखपाल को लेकर पहुंचे तो प्रबंधक से उनका विवाद हो गया है।
लेखपाल के सामनेे ही प्रबंधक ने अपने अन्य सहयोेगियों के साथ ग्राम प्रधान संजीत से मारपीट की। वहीं प्रबंधक ने भी ग्राम प्रधान पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें