फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। जगह-जगह चित्रकला, पेंटिंग, निबंध व क्विज का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने बुधवार सुबह जूनियर हाईस्कूल नगर पालिका से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य चौराहों से होते हुए पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में खत्म हुई। यहां विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, कांति सिंह व ज्योति सिंह मौजूद रहीं।
बीएसए ने बताया कि जिले के सभी 2064 परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी कार्यक्रम हुए। सभी विद्यालयों में बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। क्विज, पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें