फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रैंकिंग में गिरावट पर सीडीओ सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

Fri, 20 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इस माह की रैंकिंग में सुधार लाने को कहा। चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने छात्रवृत्ति योजना, फैमिली आईडी और पर्यटन विकास निगम की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग को एक जनपद एक उत्पाद योजना की रैंकिंग सुधारने को कहा। अग्रणी जिला प्रबंधक को बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराकर पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, चिकित्सा और विद्युत वितरण निगम समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति परखी। 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें