फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में 70 वर्षीय आरोपी दोषी करार

Fri, 20 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमीन का विवाद इतना बढ़ा कि एक बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर राम किशोर प्रजापति की जान ले ली। चार साल पुराने इस हत्याकांड में बृहस्पतिवार को अदालत ने आरोपी त्रायुद्ध नाथ शुक्ल (70) को दोषी करार दिया। एडीजे तृतीय श्याम मोहन जायसवाल ने दोषी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। अदालत 20 नवंबर को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के अग्रेसर गांव का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2021 की रात जमीन के विवाद में त्रायुद्ध नाथ शुक्ल ने राम किशोर प्रजापति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राम किशोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। घटना की वजह जमीन का पुराना विवाद था। वारदात से डेढ़ महीने पहले भी राम किशोर और आरोपी के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। राम किशोर की पत्नी कमला देवी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए कोर्ट में 11 गवाह पेश किए। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को होने वाली सजा पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें