सुल्तानपुर। इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल सामग्री के साथ नकलची को आंतरिक सचल दल ने पकड़ा है। परीक्षार्थी को रस्टीकेट करते हुए उत्तर पुस्तिका व नकल सामग्री सील कर दी गई है।
शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को द्वितीय पाली की परीक्षा चल रही थी। इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, सह केंद्र व्यवस्थापक जयप्रकाश यादव व सचल दल के सदस्य सुरेश बहादुर सिंह, वैभव रघुवंशी, किरन वर्मा व माधवराम के साथ परीक्षार्थियों की सघन तलाशी करा रहे थे।
इसी दौरान एक परीक्षार्थी को अंग्रेजी विषय की हस्तलिखित नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। परीक्षार्थी को रस्टीकेशन करते हुए उत्तर पुस्तिका व नकल सामग्री सील करा दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने नकलची के पकड़े जाने की पुष्टि की है।