फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोहरामऊ के पास स्थित ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार व्यवसायी से पांच बदमाशों ने असलहे के जोर पर 20 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवतगढ जुड़ारा निवासी देवराज यादव की नगर क्षेत्र के नबीपुर (बघराजपुर) के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे देवराज अपने भाई विशाल और एक अन्य युवक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दोवराज ओवरब्रिज के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। देवराज और विशाल जब तक कुछ समझते बदमाशों ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद 20 हजार रुपये के साथ ही दोनों भाइयों का मोबाइल सेट लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से देवराज ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। कोतवाली देहात और कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें