फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : बीजेपी की पार्वती बनीं धनपतगंज की ब्लॉक प्रमुख, मिले 42 वोट, सपा समर्थित ऊषा सिंह को मिले 39 मत

Thu, 22 Aug 2024 05:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भाजपा की पार्वती देवी ने जीत लिया है। उन्हें 42 मत मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंदी सपा समर्थित ऊषा सिंह को 39 वोट मिले। चुनाव में सभी 81 बीडीसी ने मतदान किया।
विज्ञापन
पार्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भाजपा की पार्वती देवी ने जीत लिया है। उन्हें 42 मत मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंदी सपा समर्थित ऊषा सिंह को 39 वोट मिले। चुनाव में सभी 81 बीडीसी ने मतदान किया। मतदान और मतगणना के दौरान ब्लॉक कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। ऊषा सिंह मायंग परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आजादी के बाद से ये सीट इन्हीं के परिवार के लोगों या फिर करीबियों के पास रही है। ऊषा सिंह पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की मां हैं। यशभद्र को सजा सुनाए जाने के बाद उनसे प्रमुख छीन गई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसको लेकर मतगणना होने तक कशमकश की स्थिति रही।

 

पार्वती के चुनाव जीतते ही भाजपाईयों की खुशी का ठिकाना न रहा। ब्लॉक कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। सहायक निर्वाचन अधिकारी हृदय राम तिवारी ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी पार्वती देवी को 42 और सपा समर्थित प्रत्याशी ऊषा सिंह 39 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें