कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव की है। सरैया पूरे बिसेन निवासी नूर हसन (28) पटाखा व्यवसायी था। उसके घर के एक कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत ही गिर पड़ी। दीवार की ईंटें और कमरे में रखा सामान दूर-दूर बिखर गया।
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'
धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े
धमाका होते ही नूर हसन दूर जा गिरा। उसकी पत्नी नाजिया बानो (25) और भाभी अनीशा बानो (32) मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां नूर हसन की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP News: केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने किया था आरक्षण का विरोध, सरदार पटेल के परिवार को सहारा तक न दिया
विस्फोट के बाद लगातार फूटते रहे पटाखे
एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ है, न कि पटाखों की वजह से। वहीं विस्फोट के बाद भी घटनास्थल पर लगातार पटाखे फूटते रहे। इससे ये साफ है कि कमरे में पटाखों का भंडारण किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी देर शाम जांच करने पहुंचे। विस्फोट की असल वजह पता करने के लिए बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है।