फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बसपा में लौटे पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक व प्रदेश में खेल मंत्री रहे ओपी सिंह फिर बसपा में वापस लौट आए। कांग्रेस को छोड़ वे बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी छोड़ने को महज भटकाव बताया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बसपा एमएलसी दिनेश चंद्रा ने उन्हें कोऑर्डिनेटर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई। एमएलसी ने कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में फिर शामिल होने से जिले के साथ अन्य जनपदों को भी लाभ मिलेगा। कहा कि पूर्व विधायक पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे और आगे भी रहेंगे। पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने की वजह उन्होंने भटकाव बताया। एमएलसी व कोऑर्डिनेटर सर्वेंद्र अंबेडकर ने उन्हें पार्टी में शामिल कराने की औपचारिता पूरी की। बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। पूर्व विधायक ओपी सिंह ने कहा कि उनकी पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती में आस्था थी और आज भी है। उन्होंने बसपा को देश, प्रदेश व समाज की सच्ची हितैषी पार्टी बताया। कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में बसपा की फिर सरकार बनेगी और पार्टी अध्यक्ष मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने अन्य दलों को निशाने पर लिया। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें