फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप न मिलने पर भड़के मेधावी

Wed, 21 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
हंगामा करते मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वितरण के दूसरे दिन मंगलवार को भी मेधावियों को लैपटॉप न मिलने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। लैपटॉप की आस में एकत्र हुए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जीजीआईसी में हंगामा किया। एसडीएम सदर एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया। 1609 पात्र मेधावियों के सापेक्ष शासन से 1100 लैपटॉप ही पहुंचने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से लैपटॉप वितरण के लिए दिए गए लक्ष्य 1698 के सापेक्ष 1609 पात्रों की सूची निर्गत की गई थी। सोमवार को खुर्शीद क्लब में समारोह आयोजित कर मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए थे। बचे हुए लैपटॉपों को वितरित करने के लिए मेधावियों को मंगलवार को केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुलाया गया था। सुबह से ही लैपटॉप की आस में लाइन में खड़े छात्र-छात्राओं को शाम तक मायूसी हाथ लगी।


लैपटॉप न मिलने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। वितरण कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद कर लैपटॉप मिलने के बाद ही हटने की बात कही। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सलिल पटेल, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


काफी देर समझाने के बाद स्टूडेंट्स हटे। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि लैपटॉप वितरण के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया था। कादीपुर, अखंडनगर, चांदा समेत दूरस्थ इलाकों से आए मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिला, जबकि विभागीय कर्मी अपने चहेतों को आसानी से लैपटॉप मुहैया करा रहे थे।

आपत्ति जताने पर एक विभागीय कर्मी ने छात्र-छात्राओं से अभद्रता की, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्थिति को काबू में करने के लिए डीआईओएस को बार-बार माइक से छात्र-छात्राओं को अपने घर जाने की अपील करनी पड़ी। वहीं, लैपटॉप न मिलने से परेशान कई छात्राएं रोने लगीं। कादीपुर से आई हर्षिता यादव का कहना था कि वह तीन दिन से लैपटॉप के लिए शहर आ रही हैं। बावजूद इसके लैपटॉप नहीं मिला।

सूरापुर निवासी क्रांती भी लैपटॉप न मिलने से दुखी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 1609 के सापेक्ष शासन से 1100 लैपटॉप की आपूर्ति हुई थी, जिसे मेधावियों में वितरित करा दिया गया है। लैपटॉप की आपूर्ति होने पर शेष लाभार्थियों को वितरित कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें