फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत मासूम को पुलिस ने छुड़ाया

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/सुल्तानपुर
विज्ञापन
परिवारीजनाों के साथ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल जाने के लिए निकले एक मासूम का मंगलवार सुबह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की सूचना पर सक्रिय स्वाट टीम ने चार घंटे के अंदर प्रतापगढ़ के घुश्मेश्वरनाथ धाम के जंगलों में बंधक बनाकर रखे गए मासूम को सकुशल छुड़ाते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के चौहनापुर गांव निवासी अमर बहादुर सिंह की पुत्री का आठ वर्षीय पुत्र श्रेयांश सिंह (मूल निवासी भदौरियन का पुरवा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली) शहर के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में कक्षा दो का छात्र है।

रोज की तरह सुबह भी अमर बहादुर श्रेयांश को चौहनापुर मोड़ पर छोड़ कर चले गए। यहां से श्रेयांश वाहन से स्कूल जाता है। श्रेयांश को छोड़कर आने के कुछ घंटे बाद ही अमर बहादुर के पास उनकी पुत्री का फोन आया। उसने श्रेयांश का अपहरण होने व अपहर्ताओं द्वारा दोपहर ढाई बजे तक 10 लाख की फिरौती देने अन्यथा बच्चे की हत्या करने की धमकी देने की बात कही। घटना की जानकारी होते ही अमर बहादुर थाने पहुंचे और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मासूम का अपहरण होने व दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगने की बात सुन पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल स्वाट टीम को सक्रिय करते हुए मासूम को सकुशल छुड़ाने को कहा।

इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव ने मोबाइल लोकेशन खंगाली। स्वाट टीम व पुलिस की संयुक्त टीम की सक्रियता से दोपहर 12:30 बजे बच्चे को शहर से 25 किमी दूर प्रतापगढ़ जिले के घुश्मेश्वरनाथ धाम के जंगलों से सकुशल छुड़ा लिया। इस दौरान तीन अपहर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। निरीक्षक आरपी शाही ने मासूम के सकुशल बरामद होने व तीन अपहर्ताओं के पकड़े जाने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने पूछताछ के बाद ही पकड़े गए बदमाशों का नाम सार्वजनिक करने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें