सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में समाज सेवी संगठन स्पेशल युवा एंटी करप्शन टीम की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने किया। सीएमओ ने कहा कि स्वस्थ लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी को जीवन मिलता है। एसडीएम लंभुआ महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। संगठन के उपाध्यक्ष विकास मिश्र ने कहा कि संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करता रहेगा।