भदैंया (सुल्तानपुर)। महेसुआ गांव के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव निवासी रमेश कुमार (32) सोमवार की देर शाम बाइक से अपनी ससुराल अमेठा गांव जा रहे थे।
रास्ते में महेसुआ गांव के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में घायल रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।