फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लगातार 12वीं बार भदैंया बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 27 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ बच्चे व ​शिक्षक।-स्रोत विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को भव्य समापन हुआ। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भदैंया ने लगातार 12 वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भदैंया 255 अंकों के साथ पहले, जयसिंहपुर 182 अंकों के साथ दूसरे और बल्दीराय 178 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पुलकित सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में भदैंया के दीपांशु प्रथम रहे। खो-खो में कुड़वार विजेता और मोतिगरपुर उपविजेता रहा, जबकि रिले रेस में दूबेपुर ने बाजी मारी।
जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में धनपतगंज की प्रज्ञा और 600 मीटर में कुड़वार की मानवी प्रथम रहीं। वॉलीबॉल में कुड़वार विजेता और भदैंया उपविजेता रहा। बैडमिंटन की दोनों संवर्गों में जयसिंहपुर ने जीत दर्ज की। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में कूरेभार के आयान, बालिका वर्ग में बल्दीराय की दिव्यांशी, जूनियर बालिका वर्ग में पीपी कमैचा की अस्मिता और जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश चैंपियन बने। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अंबेडकर नगर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने पात्रता संबंधी कार्य दो दिनों में पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव और डॉ. बबिता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें