फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई, जुर्माना

Fri, 27 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन के पास ट्राॅली में अतिक्रमण का सामान रखते पालिकाकर्मी। स्रोत-नगर पालिका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के मुख्य मार्गों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सड़क की पटरियों पर दुकानें फैलाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। कई स्थानों से सामान और ठेले जब्त करने के साथ पांच अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर उन पर 4500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली नगर से बस स्टेशन, गोलाघाट स्थित जिलाधिकारी आवास, जिला अस्पताल रोड, केनरा बैंक, चौक घंटाघर, ठठेरी बाजार, चौक और पंचरास्ता होते हुए दरियापुर तिराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर आवागमन का रास्ता खाली कराया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा। चेतावनी और जुर्माने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक अनूप कुमार भारती, सफाई प्रभारी हनुमान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें