फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा पर गाने बजाने को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बहूभोज में आर्केस्ट्रा पर गाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना कादीपुर क्षेत्र के गोपालपुर नमाजगढ़ में हुई। गांव निवासी वीरेंद्र के घर बृहस्पतिवार की रात में बहूभोज का कार्यक्रम था । कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस बीच गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट में बरवारीपुर गांव निवासी फूलचंद (36), सभाजीत निषाद (22) रामजीत निषाद (28) और रोशन निषाद ( 25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बरवारीपुर गांव निवासी प्रमोद की तहरीर पर विष्णु, संजय, कैलाश व रामू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें