ट्रक पलटने के बाद माौके पर जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में शनिवार की दोपहर गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर पीछे बैठे दो मजदूर गिट्टी के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पर पीछे बैठे दो मजदूर गिट्टी के नीचे दब गए। ट्रक चालक हनुमान प्रसाद व खलासी अतुल निवासी चंदौर थाना कूरेभार के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
गंभीर हालत में मजदूर राम बरन वर्मा (30) पुत्र बाबूलाल व राम कुमार (35) पुत्र राम सुमेर निवासी दुर्गापुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी को सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया।