फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रतियोगिता में बद्रीनाथ के घोड़े ने बाजी मारी

Sat, 24 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के भवानी शिवपुरी में शुक्रवार को लगे वसंत पंचमी मेले का मुख्य आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में दूरदराज के घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ शामिल हुए। प्रतियोगिता में दौड़ के साथ घोड़ों के करतब भी शामिल किए गए थे। घुड़सवारों ने मैदान में अपने घोड़ों के करतब दिखाए। प्रतियोगिता में बल्दीराय के चिरैया गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव के घोड़े को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

दुर्गापुर के प्रदीप पांडेय का घोड़ा दूसरे और शिवनारायण पांडेय निवासी पूरे राम प्रसाद का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगने वाले वसंत पंचमी के मेले में पहले दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें