फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में पूर्व सपा विधायक ने भाजपा नेता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नरहरपुर गांव में बुधवार की रात बर्थडे पार्टी में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक ने भाजपा के एक नेता की पिटाई कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर असलहा भी तान दिया। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व विधायक को पुलिस की टीमें तलाश रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र के पुत्र का बुधवार को जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में महेंद्र के यहां उनके रिश्तेदार एवं प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार अभियान से जुड़े कस्बा लंभुआ भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी भी पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी में सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संतोष के बीच फेसबुक पर पोस्ट को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बर्थडे पार्टी में पूर्व विधायक संतोष पांडेय और भाजपा नेता जयशंकर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेता की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर असलहा भी तान दिया। घटना से पार्टी में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के पहुंचने तक पूर्व विधायक पार्टी से जा चुके थे। भाजपा नेता जयशंकर त्रिपाठी ने इसकी सूचना पार्टी के विधायक देवमणि दूबे को दी। विधायक ने एसपी से बात की। बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित जयशंकर त्रिपाठी कोतवाली देहात थाने पहुंचे और पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि पूर्व विधायक संतोष पांडेय निवासी भदैंया समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मेरे जनाधार से घबराई सरकार : पूर्व विधायक
पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने स्थानीय विधायक व भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मेरे जनाधार से घबरा गई है। पुलिस प्रशासन से मेरा उत्पीड़न कराया जा रहा है। बिना किसी वारंट व नोटिस के कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद लंभुआ की पुलिस घर पर दबिश दे रही है। मैं फर्जी मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं। मामले को लेकर हाईकोर्ट जाऊंगा। अपने संगठन के मुखिया और अपनी जनता के समक्ष पूरा मुद्दा रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें