फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की पर सो रही बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर कलां गांव में बुधवार की भोर में आटा चक्की पर सो रही एक बुजुर्ग महिला पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह आटा चक्की पर पहुंचे बेटे को मां मरणासन्न हालत में मिली। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए मां को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कलां गांव निवासी ज्ञानचंद्र पांडेय की घर से सौ मीटर की दूरी पर आटा चक्की है। आटा चक्की पर ज्ञानचंद्र की पत्नी मुन्नी देवी (75) प्रतिदिन रात को सोती हैं। मंगलवार की शाम को मुन्नी देवी का बेटा प्रमोद कुमार पांडेय आटा चक्की पर काम करने के बाद घर चला गया जबकि वे कारखाने पर ही सो गईं।
बुधवार की सुबह करीब चार बजे प्रमोद पांडेय आटा चक्की पर काम करने पहुंचा तो दरवाजा टूटा मिला। मुन्नी देवी बरामदे में लहूलुहान हालत में मिलीं। प्रमोद इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद एसओ शिवकुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय प्रताप यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना के पीछे कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें