फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट कोच के टेस्ट में अभिनव को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंटरनेशनल पेनचाक सिलाट फेडरेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोच के ऑनलाइन वर्चुअल टेस्ट में जिले के अभिनव पांडेय को सफलता मिली है। प्रतियोगिता में यूपी से 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

पेनचाक सिलाट इंडोनेशिया का देसी मार्शल आर्ट कहा जाता है। इस शब्दावली का इस्तेमाल 1950 के दशक में इंडोनेशिया की आजादी के बाद चलन में आया। यह कई तरह के मार्शल आर्ट्स के लिए कॉमन रूप से प्रयोग होने वाला शब्द है। यह पूर्ण शारीरिक युद्ध है।
इसमें हमला, उठा-पटक, फेंकने के अलावा हथियारों का प्रयोग भी शामिल है। मार्शल आर्ट के इस रूप को एशियन गेम्स में भी शामिल किया गया है। पिछली 23 अगस्त को इंटरनेशनल पेनचाक सिलाट फेडरेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेनचाक सिलाट कोच का ऑनलाइन वर्चुअल टेस्ट आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसमें उत्तर प्रदेश के 27 लोगों ने प्रतिभाग किया था। टेस्ट में 15 लोगों को सफलता मिली। इसमें जिले के पेनचाक सिलाट प्रशिक्षक अभिनव पांडेय को भी सफलता मिली है। यह जानकारी जिला पेनचाक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्चुअल टेस्ट के नतीजे आठ नवंबर को घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें