एजेंसियों को एटीएम पर लोड करने के लिए जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस चल रहे हैं। ग्रामीण अंचल की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी है। सहालग के समय में लोगों को धन निकासी के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। मंगलवार को जिले के 116 एटीएम में 75 कैशलेस रहे।
एजेंसियों को जरूरत के मुताबिक करेंसी चेस्ट नहीं मिल पा रहा है। कैश के अभाव में मंगलवार को अधिकतर एटीएम के शटर गिरे रहे। शहर के बस स्टेशन स्थित एसबीआई का एटीएम बंद रहा। गोलाघाट स्थित एक्सिस बैंक, बस स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, चौक स्थित केनरा बैंक, रेलवे स्टेशन स्थित आईसीआईसीआई व एसबीआई के एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिल सका।
बस स्टेशन के निकट स्थित एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के ही एटीएम पर लोग कैैश पा सके। शहर के चंद एटीएम पर दिन भर कार्डधारकों की लंबी कतार लगी रही। जिले के 116 में 75 एटीएम कैशलेस रहे। सहालग की वजह से शहरी क्षेत्र में एटीएम में लोड की गई करेंसी दिन भर में ही खत्म हो जा रही है। ग्रामीण अंचल के एटीएम लगभग पूरी तरह कैशलेस चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को धन की निकासी के लिए शहर तक की भागदौड़ करनी पड़ रही है। मंगलवार को जिले के 116 एटीएम में करीब 75 कैशलेस रहे।