फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे खैंचिला कलां गांव में पखवारे भर पूर्व हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

जमीन के कारोबार से जुड़े खैंचिला कलां निवासी केदार नाथ तिवारी (35) दो अप्रैल की रात साढ़े आठ गांव में ही चाय की एक दुकान के सामने खड़े थे। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर केदार नाथ की हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने रविवार को शहर के विवेकनगर मोड़ के पास से मोहम्मद सूफियान और लालू उर्फ सुलतान निवासी भट्ठी जरौली थाना कोतवाली नगर को केदारनाथ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें