फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुओं की 15 किलो खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम भदैंया रेलवे स्टेशन के पास छापा मार कर कछुए के खाल की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास बोरे में करीब 15 किलो कछुए की खाल, नशीली दवाएं व अन्य सामान बरामद हुए। कछुआ तस्कर खाल को सुुखाने के बाद उसे पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था। बरामद कछुओं की खाल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के भदैंया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की शाम एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक बोरा बरामद हुआ। बोरे में करीब 15 किलो कछुए की खाल मिली। एक बैग में नशीली दवाएं भी बरामद हुईं। पूछताछ में युवक की पहचान बबुआनिवासी ग्राम पकड़ी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। एसटीएफ के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी मो. इब्राहिम ने बताया कि शनिवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में कछुए की खाल तस्करी करने के लिए ले जा रहा है।
संयुक्त टीम रूप से छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एसटीएफ के उप निरीक्षक प्रमोद वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील, वन दरोगा अतुल सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें