फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन क्षेत्र में सोमवार की सुबह वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से सात बैग बरामद हुए।
विज्ञापन

बैग की तलाशी में करीब 80 किग्रा. वजन की कछुए की खाल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद व जैन कुमार निवासीगण ग्राम पकड़ी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि आस-पास के तालाबों से वे कछुए पकड़ कर उन्हें मारते थे। उनकी खाल को यहां से बस से लखनऊ और वहां से कोलकाता जाने की फिराक में थे। वन दरोगा डीपी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 80 किग्रा. वजन की कछुए की खाल बरामद हुई है। उनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने कछुआ तस्करी की बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें