फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरूल गांव में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र के इरूल गांव में पुलिस ने रविवार की रात छापा मारकर एक अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब चार लाख रुपये कीमत के अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद के साथ ही दो सौ सुतली बम बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने इरूल गांव में मोहम्मद गफ्फार के घर पर छापा मार दिया। घर में अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बना रही गफ्फार की पत्नी गुड़िया बानो और अकरम की पत्नी मोमिना बानो को गिरफ्तार कर लिया। घर से करीब चार लाख रुपये कीमत के अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद के साथ ही दो सौ सुतली बम बरामद किए हैं। इसके साथ पटाखे बनाने को बहुत सारा सामान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें