फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी पुलिस के हत्थे चढ़ी टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी पुलिस के हत्थे चढ़ी टप्पेबाज
विज्ञापन

डाकघर में हुई घटना का एक दिन में खुलासा
महिला के पास से बरामद हुए पूरे 50 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक महिला टप्पेबाज शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने उसके पास से एक दिन पूर्व डाकघर में हुई टप्पेबाजी के पूरे 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। महिला टप्पेबाज का चालान दोपहर बाद कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमेठी थाने के दरखा गांव निवासी राम गरीब बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर अमेठी में संचालित अपने अकाउंट में 50 हजार रुपये जमा करने गए थे। इसी बीच डाकघर के अंदर आई एक महिला ने उनसे आधार बनवाने को लेकर बातचीत की। इसी बीच महिला उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल कर गायब हो गई। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर डाकघर से लेकर बाहर लगे सीसीटीवी की डिटेल खंगाली तो महिला का हुलिया सामने आ गया। शुक्रवार को पुलिस ने महिला टप्पेबाज को अमेठी रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा। महिला की पहचान केशव देवी उर्फ आरती निवासी पूरे इमरती रणवीर नगर (हालिया पता पूरे दयाराम तिवारी मजरे कोलवा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली) के रूप में हुई। महिला सिपाही ने महिला टप्पेबाज की तलाशी ली तो उसके पास से 50 हजार रुपये की गड्डी भी बरामद हो गई। शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में सीओ अमेठी पीयूष कांत राय ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें