फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला में एसपी ने बच्चों को बताए ट्रैफिक के नियम 

Wed, 20 Sep 2017 10:30 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एसपी ने पढ़ाया नियमों का पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जान है तो जहान है। ट्रैफिक नियमों की जानकारी होने और उसका पालन करने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। आप खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पापा-मम्मी, भाई-बहन से लेकर पड़ोसियों तक को इसके लिए प्रेरित करें। ये बातें पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहीं। वे बुधवार को शहर के केएनआईसीई में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सर्वे में पाया गया है कि अपना देश हेल्मेट लगाने के मामले में सबसे पीछे है।

हेल्मेट न लगाने से जब भी दुर्घटनाएं होती हैं तो जान का जोखिम ज्यादा होता है। आज युवाओं में सेल्फी का चलन तेजी से बढ़ा है। बाइक अथवा कार चलाते समय कभी सेल्फी लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। एसपी ने पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा पर भी विशेष फोकस किया। बच्चियों को 1090 सेवा और पावर एंजेल की जानकारी दी। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किए गए आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केएनआईसीई के प्रिंसिपल आरबी श्रीवास्तव ने शिक्षकों और बच्चों को हर हाल ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सहिबा कलीम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी अमित वर्मा, प्रिंसिपल आरबी श्रीवास्तव ने देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें