फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जय श्रीराम के नारों से गूंजी अक्षत कलश यात्रा, बरसे फूल

Tue, 19 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इस पावन अवसर पर होने वाली खुशी अब कुशनगरी में दिखने लगी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जनजागरूकता के लिए आयोजित अक्षत कलश यात्रा में यह उत्साह नजर आया। शहर से बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। यात्रा तिकोनिया पार्क से चलकर सीताकुंड पर संपन्न हुई। जहां प्रखंडों को कलश वितरित किए गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे तिकोनिया पार्क पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, विहिप के पूर्व प्रांत अध्यक्ष शुभनारायण सिंह, विहिप के विभाग अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष ऊषा सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र हुए। इसमें बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी की महिलाएं भी थीं। थोड़ी ही देर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत से भरे कलश महिलाओं ने सिर पर धरे और यह यात्रा रवाना हो गई। यात्रा डाकखाना चौराहा, शाहगंज, चौक, सब्जीमंडी, मेडिकल कॉलेज, बस स्टेशन, गोलाघाट, दीवानी चौराहा, पर्यावरण पार्क होते हुए सीताकुंड पहुंची। इस दौरान हरेक चौराहे पर यात्रा का जबर्दस्त स्वागत हुआ, लोगों ने घरों की छतों और बाल्कनियों से फूल बरसाए। यात्रा संपन्न होने पर सभी प्रखंड से आए पदाधिकारियों को कलश सौंपे गए। इस दौरान संघ और भाजपा के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के प्रमुख लोग भी शामिल रहे।
घर-घर पहुंचेगा पूजित अक्षत और निमंत्रण
सुल्तानपुर। अयोध्या में होने वाले महा आयोजन में शामिल होने के लिए पूजित अक्षत को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रखंड स्तर पर पहुंचे कलश से अक्षत का वितरण गांवों में किया जाएगा और गांवों में इसे घर-घर दिया जाएगा। इसी के साथ इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें