फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तदर्थ शिक्षकों की तालाबंदी जारी, दफ्तर में नहीं घुस पाए अधिकारी

Tue, 19 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तदर्थ शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यालय गेट पर तालाबंदी के चलते डीआईओएस समेत अन्य कर्मचारी कार्यालय घुस नहीं पाए। सोमवार को भी तदर्थ शिक्षकों ने डीआईओएस व एडीआईओएस को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया था। इस कारण डीआईओएस को कार्यालय से बैरंग वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

तदर्थ शिक्षक बकाया वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस को सोमवार तक का समय दिया था। डीआईओएस रविशंकर ने सन 2000 से पहले के 11 तदर्थ शिक्षकों में पांच का भुगतान करा दिया है जबकि छह शिक्षकों के भुगतान के लिए फाइल लेखाकार के पास है। सन 2000 के बाद वाले तदर्थ शिक्षकों के भुगतान को लेकर डीआईओएस ने अपर मुख्य सचिव से मार्गदर्शन मांगा है। वहीं तदर्थ शिक्षक तत्काल भुगतान की मांग पर अड़े हुए हैं।

डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि सीडीओ ने अपर मुख्य सचिव से भुगतान को लेकर चर्चा की है। उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा। इसके बाद ही भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें