फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नंदौली के अहमद सहबाज ने दिल्ली में जीता कांस्य पदक

Thu, 29 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय। नंदौली गांव के निशानेबाज अहमद सहबाज ने दिल्ली में आयोजित देव नेशनल स्पोर्ट्स 2026 की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के ओपन साइट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें अहमद सहबाज ने सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और धैर्य का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अहमद सहबाज नंदौली गांव निवासी एजाज खान के पुत्र हैं। बेटे की सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सहबाज की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें