सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड की सुनवाई अब एफटीसी प्रथम की अदालत में होगी। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने मामले को एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने चिकित्सक डॉ. आरके मिश्र को गवाही के लिए तलब करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।
कोतवाली देहात थाने के अलहदादपुर गांव के अधिवक्ता आजाद अहमद की छह अगस्त 2023 को शहर से सटे भुलकी चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उनके भाई मुनव्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्य आरोपी सिराज अहमद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से वादी मुकदमा मो. सलीम, मुनव्वर व सोहेल अहमद की गवाही हो चुकी है। मामले की सुनवाई जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल की कोर्ट में चल रही थी। अब जिला जज ने मामला एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने चिकित्सक डॉ. आरके मिश्र को गवाही के लिए तलब करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तिथि तय कर दी है।
तीन आरोपियों को तलब करने की अर्जी नाॅटप्रेस
अधिवक्ता हत्याकांड में अभियोजन पक्ष ने तीन नए आरोपियों कोतवाली नगर के प्यारेपट्टी लोलेपुर निवासी मंसूर व अल्तमश सारिज और कोतवाली देहात थाने के अहिरौली गांव निवासी दानिश हसनैनिया को तलब करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कहा था कि मामले में तीनों आरोपियों की संलिप्तता थी। बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष ने अर्जी को नॉटप्रेस (बल नहीं देना) कर दिया है।