फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा दुकान से जेवर सहित लाखों का सामान पार

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सरैया मुस्तफाबाद बाजार में बुधवार रात चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 11 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली कादीपुर के तौकलपुर गांव निवासी मनीष मौर्य की सरैया मुस्तफाबाद बाजार में सराफा दुकान है। सराफा के अलावा बिल्डिंग मैटेरियल का भी कारोबार करते हैं। बुधवार को दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर कुंडी तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे दो लाख 75 हजार नकद व 75 ग्राम सोने के जेवरात तथा ढाई किग्रा नई व पुरानी चांदी समेट ले गए।
पीड़ित के अनुसार सोने की कीमत लगभग करीब साढ़े छह लाख व चांदी लगभग सवा दो लाख रुपये कीमत की थी। समाचार भेजे जाने तक पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें