फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से आप कार्यकर्ता मुदित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई, सभी ने जाति व धर्म के नाम पर चुनाव लड़ा है। आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद यह तस्वीर बदलेगी।
अब प्रदेश में भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। जिला प्रभारी रवींद्रमणि वर्मा ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

वे 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे हैं। प्रदेश और देश को पता चलना चाहिए कि किसका शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले हैं। जिला महासचिव रामबिलास तिवारी ने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि प्रदेश को वही सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली की जनता को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें