फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के प्रमुख राजमार्गों पर अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चलाया। अभियान का असर हुआ और बृहस्पतिवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की, और हाईवे पर अनधिकृत रूप से वाहनों को नहीं खड़ा करने की अपील की गई। शुक्रवार से शुरू होने वाले विभागीय अभियान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शासन की रोक के बाद जिले के प्रमुख राजमार्गों पर अवैध ढंग से भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे दुर्घटनाओं के साथ-साथ जाम की समस्या भी बनी रहती है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ अभियान के रूप में प्रकाशित किया। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि हाईवे पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार से जिले में हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्ट यूनियन के विनय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह व टैक्सी यूनियन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें