फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

Fri, 06 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संभल जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी को बुधवार को रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्तााओं ने बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकाला और शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रार्थना सभा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा की वास्तविकता को जानने जा रहे थे। पुलिस ने अनुमति नहीं दी, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने इसे असंवैधानिक बताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, ओम प्रकाश दूबे, दीपक सोनी, राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, अमोल बाजपेई, सुब्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, विकास मिश्रा, मोहित तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें