फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने से चार छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट के पास पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इस बीच ई -रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर सवार चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल छात्राओं को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोलाघाट के पास सोमवार दोपहर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच केएनआईपीएसएस की छात्राएं ई-रिक्शा से शहर की ओर जा रही थीं। ई-रिक्शा गोलाघाट के पास पहुंचा तो उसके चालक ने पुलिस की चेकिंग को देख कर अचानक ई-रिक्शा को वेदांती आश्रम की ढलान वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच रिक्शा चालक फरार हो गया।
पुलिस ने ई-रिक्शा पर सवार बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा अनन्या तिवारी (19) निवासी बढ़ैयावीर कोतवाली नगर, श्वेता यादव (20) निवासी उघड़पुर थाना धम्मौर, कशिश सिंह (19) निवासी लंभुआ और प्रीति जायसवाल (22) निवासी जासापारा थाना गोसाईंगंज को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में अनन्या तिवारी और प्रीति जायसवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ई -रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें