फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख की मौत

विज्ञापन
देवेश सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया हाईवे पर बाइक से घर लौट रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें परिजन अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कैथवारा निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख देवेश सिंह (51) बुधवार की देर रात कादीपुर से निमंत्रण में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। कादीपुर में स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता देवेश की बाइक को रात करीब एक बजे लखनऊ-बलिया हाईवे पर मोतिगरपुर क्षेत्र के पारसपट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर हालत से घायल देवेश को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। देवेश सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देवेश सिंह अपने पीछे दो बेटियों शांभवी, शुभ्रा व बेटे आयुष व पत्नी प्रतिमा सिंह को छोड़ गए हैं। उनके भाई बड़े भाई कौशल सिंह के साथ ही अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि देवेश सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय कैथवारा में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें