फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़क पर दो सांड भिड़े, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सांड के हमले में घायल युवक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जिलाधिकारी आवास के पास सड़क पर सोमवार की देर शाम दो सांड़ भिड़ गए। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहा बाइक सवार उनकी चपेट में आया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के चांदपुर सैदोपट्टी निवासी अमित यादव (32) सोमवार की देर शाम सुल्तानपुर शहर से एक साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था। अमित डीएम आवास के पास पहुंचा था, तभी दो साड़ एक-दूसरे से भिड़ते हुए सड़क पर आ गए। अमित जब तक संभलता तब वह सांड़ों की चपेट में आ गया। बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों सांड़ जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें