फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने पिकअप, बाइक व मोपेड को मारी टक्कर

विज्ञापन
लोहरामऊ के पास क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लोहरामऊ के पास शनिवार को एक बस बेकाबू हो गई। बस ने पिकअप को टक्कर मारने के बाद बाइक और मोपेड सवार को भी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दो युवकों के साथ ही बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के कामतागंज बाजार से शारदा प्रसाद जायसवाल शनिवार को पिकअप पर गेहूं लादकर गोदाम पर पहुंचाने जा रहा था। लोहरामऊ बाजार के पास शारदा प्रसाद पिकअप को सड़क किनारे खड़ी करके मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी वाराणसी से अयोध्या की ओर जा रही परिवहन विभाग की एक बस, पिकअप को टक्कर मारते हुए सड़क से गुजर रहे बाइक और मोपेड सवार को भी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद कुमार (28) निवासी बालीपुर लोहरामऊ, मोपेड सवार अमन जायसवाल (19) निवासी लोहरामऊ और बस में सवार चंद्रेश कुमार निवासी अंबेडकरनगर घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें