फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदकर दुकानों के सामने छोड़ दिया मलबा

विज्ञापन
सड़क खोदने के बाद फैली मिट्टी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जलनिगम की ओर से दरियापुर में जमीन खोदकर मलबा सड़क के किनारे रख दिया गया है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के दरियापुर क्षेत्र में जल निगम की ओर से अमृत योजना के तहत जलापूर्ति लाइन के विस्तार का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों तरफ की पटरी खोदने के बाद कार्यदायी संस्था ने मलबा व पाइपें किनारे पर ही छोड़ दी गई हैं। इससे आसपास के दुकानदारों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। खोदाई की वजह से धूल उड़ रही है और राहगीर परेशान हो रहे हैं। सचिन चोपड़ा, सुनील चौरसिया व अन्य दुकानदारों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क की पटरी की दशा में सुधार और पाइप व मलबा हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें