फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के अकारीपुर गांव के पास शनिवार की शाम सवारियों से भरे एक टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में टेंपो पर सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इस हादसे में मृतक की पहचान ताज (40) निवासी घाटमपुर दुआरा थाना मुंशीगंज जिला अमेठी के रूप में की गई। वह टैंपो में सवार था। विकास (22) और शिवमंगल (18) निवासी खेतकुरी मनभवना थाना धम्मौर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल विकास और शिवमंगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक टेंपो को सड़क किनारे खड़ा करके सवारी बैठा रहा था, तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें