सुल्तानपुर। छोटी बहन को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पन्ना टिकरी कामतागंज निवासी अनुपम पाठक का पुत्र आशुतोष (18) शनिवार की सुबह अपनी छोटी बहन को बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने गया था। लौटते समय दोमुंहा के पास कोयला लदे ट्रक ने आशुतोष को पीछे से रौंद दिया। आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।