फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक टकराए, चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार कस्बे के पास शनिवार की रात एक ढाबे के पास खड़े मिनी ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मिनी ट्रक के चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र के बेलवा विथुनपुर निवासी मिंटू कनौजिया (31) शनिवार की रात अहिरौला विमल पट्टी निवासी जगदीश यादव के साथ मिनी ट्रक से अयोध्या के जुबेरगंज स्थित पशु बाजार जा रहा था। रात करीब दो बजे मिनी ट्रक को मिंटू कनौजिया ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार कस्बे में एक ढाबे के पास रोका था। उधर अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। इस बीच मिनी ट्रक पर सवार मिंटू कनौजिया व ट्रक ड्राइवर अयोध्या जिले के खजुरहट निवासी शकील (32) की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे में घायल जगदीश यादव और ट्रक के खलासी संजय कुमार (24) निवासी हरैया बस्ती को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें