फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत

विज्ञापन
लंभुआ में नहर के किनारे बैठे ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के लंभुआ, कुड़वार, कादीपुर और धनपतगंज क्षेत्र में होली के दिन चार युवक गोमती नदी में डूब गए। डूबे युवकों में से दो का शव गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया, जबकि दो युवकों की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के मस्जिद वाली गली निवासी वारिस (18) शुक्रवार को सहबान (18) के साथ बाइक से कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुई गांव निवासी जहीर आलम उर्फ रिंकू के यहां गया था। होली की शाम करीब चार बजे वारिस और सहबान अपने रिश्तेदार के बेटे निजामुद्दीन के साथ बाइक से गोमती नदी में स्नान करने बरुई मधुबन घाट पहुंचे। तीनों स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। सहबान और निजामुद्दीन किसी तरह पानी से बाहर निकल आए, जबकि वारिस पानी में डूब गया। सहबान और निजामुद्दीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस गोताखोरों के साथ नदी के पास पहुंची। गोताखोर वारिस की तलाश में पानी में उतरे हैं, लेकिन शनिवार की देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है।
दूसरा हादसा कुड़वार क्षेत्र में हुआ। बल्दीराय क्षेत्र के परसपुर का सुमित तिवारी (20) गांव के ही विकास व शिवकुमार के साथ शुक्रवार को दाह संस्कार में शामिल होने बाइक से कुड़वार के गोमती घाट पर पहुंचा था। दाह संस्कार में शामिल लोग नदी में स्नान कर घर वापस चले गए, जबकि सुमित घर नहीं पहुंचा। सुमित के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई तो कुड़वार घाट पर बाइक और नदी के किनारे कपड़ा चप्पल और मोबाइल मिला। लोगों ने सुमित के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम नदी में सुमित की तलाश में जुटी है लेकिन शनिवार की शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। तीसरा हादसा कादीपुर क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार को क्षेत्र के कटसारी गांव निवासी अजय सिंह का पुत्र अनुभव सिंह (18) होली खेलने के बाद साथियों के साथ गोमती नदी के कटसारी घाट पास स्नान कर रहा था। अचानक अनुभव गहरे पानी में चला गया। जब तक घाट के पास मौजूद लोग उसे पानी से बाहर निकाले, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चौथा हादसा धनपतगंज क्षेत्र के सतहरी गांव से जुड़ा है। गांव में शुक्रवार को होली खेलने निकला प्रदीप कुमार (35) लापता हो गया। प्रदीप के भाई ने थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को प्रदीप का शव शारदा सहायक नहर के पानी में उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रदीप की पत्नी शांति ने बताया कि प्रदीप शुक्रवार को गांव में होली खेलने के लिए निकले थे। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें