फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आमने सामने टकराए ट्रक, दो चालक घायल

विज्ञापन
भदैंया के भुलकी बाईपास पर क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर दो ट्रकों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा हाईवे पर भुलकी गांव के पास हुआ। अयोध्या से सुल्तानपुर बालू लादकर आ रहे ट्रक तथा चोपन से अयोध्या की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। चोपन मध्य प्रदेश जाने वाले ट्रक का चालक अनिल यादव निवासी बसडीला थाना कोटीभार जिला गोरखपुर और अयोध्या से सुल्तानपुर आने वाले ट्रक का चालक बालकराम निवासी सौरमऊ, सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें