फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शव के अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे ट्रैक्टर सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर व ट्रॉली पलटने से उस पर सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के सरैया कमौरा गांव निवासी जयराम गुप्ता की पत्नी करता देवी की मंगलवार को मौत हो गई थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार गोमती नदी के देवाढ़ घाट पर गए थे। शव के अंतिम संस्कार के बाद लोग ट्रैक्टर व ट्रॉली पर बैठकर घर लौट रहे थे। मोहम्मदाबाद गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से रमेश गुप्ता (45) की मौके पर मौत हो गई। गांव के वंशू वर्मा (71), राजेश गुप्ता (35), पारसनाथ, (50), रामसुंदर (45), श्याम बिहारी (60), काली प्रसाद (35), रानीपुर कायस्थ गांव निवासी राम सुंदर (65), अमरनाथ (40), शंकर (65) निवासी बेवाना अंबेडकरनगर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां श्याम बिहारी और राजेश की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें