फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को बचाने के प्रयास में ट्रक से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता बाल-बाल बच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रायबरेली की वृंदावन कॉलोनी निवासी जय प्रकाश गुप्ता, पत्नी शशिकला व पुत्र अमित कुमार के साथ अतरौलिया में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। बुधवार की रात दंपती अपने पुत्र के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में मवेशियों का झुंड अचानक कार के सामने आ गया। मवेशियों से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में शशिकला और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची यूपी 112 की पीआरवी ने मां और बेटे को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें