फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर गिरी पेड़ की डाल, पोते की मौत, बाबा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क के किनारे पेड़ की डाल काटते समय वह रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार बाबा और पोते पर गिर पड़ी। इस हादसे में पोते की जान चली गई। हादसे के बाद पेड़ की डाल काट रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के खंडोरा गांव निवासी राज नारायण तिवारी (62) सोमवार की सुबह अपने पोते जय तिवारी (14) पुत्र उमाराम के साथ बाइक से कादीपुर आ रहे थे। सरैया कमौरा गांव के पास कुछ लोग सड़क के किनारे स्थित आम के सूखे पेड़ की डाल काट रहे थे। अचानक एक मोटी डाल रास्ते से गुजर रहे बाबा और पोते पर गिर पड़ी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जय तिवारी को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद पेड़ की डाल काट रहे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें